दिल्ली में की गई पीएम मोदी की पूजा और पढ़ी गई मोदी चालीसा
दिल्ली के प्रेस क्लब में गुरुवार को हुए एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान बताते हुए उनकी पूजा की गई और उनके नाम पर बनी चालीसा का पाठ किया गया। इसमें बिहार सरकार के अधीन आने वाले किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजन सिंह मौजूद रहे। उन्होंने इससे पहले पीएम मोदी को भगवान राम का अवतार बताया था।