दिल्ली में कांवड़ियों के लिए महाकुंभ की तर्ज पर स्थापित किए गए स्वागत द्वार, लगे 374 शिविर
दिल्ली सरकार में कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि राजधानी में पहुंचने वाले कांवड़ियों के लिए महाकुंभ की तर्ज पर 17 स्वागत द्वार स्थापित किए गए हैं। उन्होंने पूर्वी दिल्ली में तीर्थयात्रियों के लिए लगाए गए शिविरों का निरीक्षण किया और बताया कि इस वर्ष कांवड़ियों के लिए दिल्ली में 374 शिविर लगाए गए हैं।