दिल्ली में केजरीवाल के ₹18,000/माह देने की घोषणा के बीच पुजारियों ने किया प्रदर्शन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली में 'आप' की सरकार बनने पर सभी पुजारियों और ग्रंथियों को सम्मान में लगभग ₹18,000/माह देने के एलान के बीच पुजारियों ने मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बकौल पुजारी, केजरीवाल को बताना चाहिए कि पिछले 10-वर्षों में कोई वित्तीय सहायता क्यों नहीं दी गई।