दिल्ली में केजरीवाल पर तरल पदार्थ फेंकने वाले शख्स की पहचान हुई उजागर
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में पदयात्रा के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तरल पदार्थ फेंकने वाले शख्स की पहचान अशोक झा के रूप में हुई है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने केजरीवाल पर पानी फेंकने की कोशिश की थी और वह बस मार्शल के पद पर कार्यरत है।