दिल्ली में केजरीवाल पर संदिग्ध तरल पदार्थ फेंके जाने के बाद 'आप' ने जारी किया बयान
ग्रेटर कैलाश (दिल्ली) इलाके में पदयात्रा के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स द्वारा संदिग्ध तरल पदार्थ फेंके जाने के बाद 'आप' ने कहा है, "अगर देश की राजधानी में एक पूर्व मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं…तो आम आदमी का क्या होगा?" 'आप' ने कहा, "बीजेपी के राज में...दिल्ली की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।"