दिल्ली में कोविड-19 की ताज़ा लहर में इस बीमारी से हुई पहली मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोविड-19 की ताज़ा लहर में शुक्रवार को इस बीमारी से पहली मौत दर्ज की गई। मृतका एक 60-वर्षीय महिला बताई जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली में फिलहाल कोविड-19 के कुल 294 ऐक्टिव केस हैं जिनमें से 56 मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं।