दिल्ली में कई कोचिंग सेंटर बेसमेंट में चल रहे हैं, सभी पर कार्रवाई होगी: मेयर शैली
दिल्ली के राव आईएएस स्टडी सेंटर में हुए हादसे के बाद मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा है, "दिल्ली में बहुत सारे कोचिंग संस्थान बेसमेंट में अवैध तरीके से चल रहे हैं और हम ऐसे सभी कोचिंग संस्थानों पर सख्त कार्रवाई करेंगे।" उन्होंने कहा, "अगर कोई अधिकारी इसमें दोषी पाया जाएगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।"