दिल्ली में कई राउंड फायरिंग कर की गई जिम संचालक की हत्या, गैंगस्टर गोदारा ने ली ज़िम्मेदारी

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में गुरुवार रात बदमाशों ने नादिर शाह नामक जिम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने नादिर पर 7-8 राउंड फायरिंग की व अस्पताल पहुंचाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, नादिर का आपराधिक इतिहास रहा है व गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है।

Load More