दिल्ली में कल से शुरू होगी 'नमो यमुना क्रूज' सेवा

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल मंगलवार को दिल्ली की पहली यमुना क्रूज सेवा का उद्घाटन करेंगे, इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। सोनिया विहार से जगतपुर शनि मंदिर तक एक घंटे का राउंड ट्रिप होगा। क्रूज में संगीत, भोजन और मनोरंजन की सुविधा रहेगी। सेवा शुरू होने से पहले पिछले महीने क्रूज पोत का सफल परीक्षण किया गया था।

Load More