दिल्ली में खुले नाले में गिरा 15 वर्षीय लड़का, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
जसोला गांव (दिल्ली) में 15-वर्षीय मिथुन नामक किशोर शनिवार को खुले नाले में गिर गया और 24 घंटे बाद भी उसका अब तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि कटी हुई पतंग के पीछे भागते समय वह नाले में गिर गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।