दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली के बाज़ारों में विभिन्न प्रकार के पटाखों की खुलेआम बिक्री को लेकर एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट पर चिंता जताई। वहीं, कोर्ट ने सरकार से इस पर तत्काल ध्यान देने को कहा है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा है कि उसने सिर्फ लाइसेंस वाले ग्रीन क्रैकर को मंज़ूरी दी है।