दिल्ली में खत्म की गईं 'आप' सरकार में मंत्री रहे नेताओं के पर्सनल स्टाफ की सेवाएं
दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने आदेश जारी कर बताया है कि दिल्ली में पूर्व की 'आप' सरकार के कार्यकाल के दौरान नियुक्त पर्सनल स्टाफ की नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, 'आप' सरकार ने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरे विभागों में नियुक्त किया था उन्हें अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।