दिल्ली में खतरे के निशान के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है। अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार सुबह 8 बजे पुराने रेलवे ब्रिज के पास यमुना का जलस्तर 204.88 मीटर था जबकि यहां खतरे का निशान 204.50 मीटर है। अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित एजेंसियों को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।