दिल्ली में गिरा 2 मंज़िला मकान का हिस्सा, मलबे में दबी महिला के रेस्क्यू की तस्वीर आई सामने
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार को एक 2 मंज़िला मकान का हिस्सा गिर गया जिसके मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, अब तक चार लोगों को बचाया गया है जिनमें एक महिला भी शामिल है। मलबे में दबी महिला के रेस्क्यू की तस्वीर भी सामने आई है।