दिल्ली में गुरुवार को बाधित रहेगी जलापूर्ति, प्रभावित इलाकों की सूची जारी

दिल्ली में पंजाबी बाग मुख्य पाइप लाइन पर 'इंटरकनेक्शन' कार्य के चलते गुरुवार सुबह 9 बजे से अगले 24 घंटे तक कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। इनमें गोपालपुर गांव और मुखर्जी नगर में एसएफएस फ्लैट्स, वज़ीराबाद गांव, गोपाल नगर, मजलिस पार्क, नॉर्थ मॉडल टाउन, रामेश्वर नगर, राजा पार्क, पंजाबी बाग पश्चिम, अरिहंत नगर और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

Load More