दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल को लेकर जारी हुई 4 दिनों की ट्रैफिक एडवाइज़री

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल को लेकर 17,18,20 और 21 जनवरी के लिए ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। कर्तव्यपथ-रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्यपथ-जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्यपथ-मानसिंह रोड क्रॉसिंग और कर्तव्यपथ-सी-हेक्सागन पर सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यातायात बंद रहेगा। पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जाने वाले लोग रिंग रोड-वंदे मातरम रूट का उपयोग कर सकते हैं।

Load More