दिल्ली में गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगीं
दिल्ली के करोल बाग के गफ्फार मार्केट में शुक्रवार तड़के आग लग गई। एएनआई के मुताबिक, आग 'चेन वाली गली' के 13 ब्लॉक में एक दुकान में लगी और आग पर काबू पाने के लिए 22 दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है। इसके अलावा, पानी के अतिरिक्त टैंकर और लाइटिंग का सामान भी घटनास्थल पर भेजा गया है।