दिल्ली में गला दबाकर सब्ज़ी बेचने वाले को दो लोगों ने दिनदहाड़े लूटा

भजनपुरा (दिल्ली) में दिनदहाड़े एक सब्ज़ी बेचने वाले को दो लोगों ने लूट लिया और घटना का सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बदमाश सब्ज़ी वाले का पीछे से गला दबाता दिखा जबकि दूसरा उसकी पॉकेट से रुपये निकालते नज़र आया। पुलिस ने कहा कि मामला संज्ञान में है व आरोपियों की पहचान हो गई है।

Load More