दिल्ली में घूमने के लिए 10 सबसे मशहूर जगहें कौनसी हैं?
दिल्ली का लाल किला और इंडिया गेट शहर के सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में शामिल है और यहां देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा अक्षरधाम मंदिर, लोटस टेंपल, छत्तरपुर मंदिर, इस्कॉन मंदिर, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, जामा मस्जिद व नैशनल रेल म्यूज़ियम घूमने के लिए काफी मशहूर है। इंडिया गेट पर हमेशा 'अमर जवान ज्योति' जलती रहती है।