दिल्ली में घूस लेते हुए इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर अरेस्ट, ₹1.5 करोड़ की मांगी थी घूस
सीबीआई ने मंगलवार को बुराड़ी थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर को ₹10 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर भूपेश कुमार इंस्पेक्टर संदीप अहलावत की ओर से रिश्वत ले रहे थे। बकौल सीबीआई, इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता को फर्ज़ी मामले में नहीं फंसाने के एवज़ में ₹1.5 करोड़ की रिश्वत मांगी थी।