दिल्ली में घर में भरे पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से शख्स की हुई मौत
दिल्ली के प्रेमनगर इलाके में गुरुवार को घर और गली में भरे पानी में करंट उतरने से उसकी चपेट में आए एक 50 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त संजय कुमार के रूप में हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, संजय को उनके घर के दरवाज़े पर करंट लगा था जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर गए थे।