दिल्ली में चाणक्यपुरी के मालचा महल में शाम की सैर के लिए लगता है ₹800 का टिकट
दिल्ली टूरिज़्म के मुताबिक, चाणक्यपुरी स्थित मालचा महल में लोगों के सैर करने के लिए शाम 5:30 से 7:00 बजे का समय निर्धारित किया गया है। महल में प्रत्येक व्यक्ति के लिए एंट्री फीस ₹800 है जिसमें एक गाइड और बैग मुहैया कराया जाता है। बैग में पानी की बोतल, जूस, फल, टोपी समेत कई चीजें दी जाती हैं।