दिल्ली में चेतावनी के निशान के करीब पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और भारी बारिश के चलते दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान के पास पहुंच गया है। ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 204.35 मीटर तक पहुंच गया जबकि चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण के लिए पूरी तैयारियां हैं।

Load More