दिल्ली में चोरी के फोन विदेश भेजने के आरोप में इंजीनियर हुआ अरेस्ट, मिले ₹2 करोड़ के 195 फोन
दिल्ली पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल फोन्स की पड़ोसी देशों में तस्करी करने के आरोप में एक 36 वर्षीय इंजीनियर को वज़ीराबाद इलाके से गिरफ्तार किया है। डीसीपी संजय कुमार सैन ने बताया कि आरोपी के ठिकाने की तलाशी के दौरान 39 आईफोन समेत 195 महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए हैं जिनकी अनुमानित कीमत ₹2 करोड़ है।