दिल्ली में चोर ने पहले महिला का गला घोंटकर किया उसे बेहोश, फिर गले से चेन छीन कर हुआ फरार
शकरपुर (दिल्ली) में चेन की चोरी करने का एक खौफनाक मामला सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में कैद एक घटना में चोर पहले महिला का गला घोंटकर उसे बेहोश कर देता है। उसके बाद वह महिला के गले से चेन खींचकर अपने अन्य साथी के साथ फरार हो जाता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।