दिल्ली में चलती बाइक पर पेड़ गिरने से शख्स की हुई मौत, भयावह हादसे का वीडियो आया सामने
दिल्ली के कालकाजी में गुरुवार को चलती बाइक पर पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। घटना के समय शख्स अपनी बेटी संग बाइक पर सवार था। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पेड़ की चपेट में आकर कुछ कारों को भी नुकसान पहुंचा है व 2 अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर हैं।