दिल्ली में छठ घाट पर पंडाल बनाने को लेकर शख्स से भिड़े AAP विधायक, वीडियो आया सामने
दिल्ली के मॉडल टाउन से 'आम आदमी पार्टी' के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक शख्स से लड़ते व धक्का-मुक्की करते नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक त्रिपाठी का छठ घाट पर पंडाल लगाने को लेकर एक शख्स से विवाद हुआ था और पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करवाया।