दिल्ली में छठ पूजा के दौरान यमुना में ज़हरीले झाग को 'शैंपू समझकर' बाल धोती दिखीं महिलाएं
दिल्ली में छठ पूजा के दौरान यमुना नदी में ज़हरीले झाग को 'शैंपू समझकर' उससे बाल धो रही महिलाओं के वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। एक X यूज़र ने लिखा है, "अरे दीदी वह शैंपू नहीं है।" गौरतलब है कि छठ पूजा के दौरान हज़ारों श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को यमुना नदी के किनारे उगते सूरज को अर्घ्य दिया।