दिल्ली में ज़मीन के अंदर बना हुआ है यह अद्भुत संग्रहालय, 2500 साल पुरानी चीज़ें हैं मौजूद
दिल्ली के प्रसिद्ध हुमायूं के मकबरे के परिसर में भारत का पहला सनकेन म्यूज़ियम स्थित है। यह अद्भुत संग्रहालय परिसर की ज़मीन के अंदर बना हुआ है जिसमें 500 से अधिक प्राचीन कलाकृतियां रखी गई हैं। मकबरा परिसर के लगभग 300 एकड़ क्षेत्र में पिछले 2500 सालों में हुई खुदाई से मिली वस्तुओं को संग्रहालय में रखा गया है।