दिल्ली में जिम मालिक की हत्या का वीडियो आया सामने, 18 बार चाकू से किया गया वार
भजनपुरा (दिल्ली) में 10 जुलाई को 28-वर्षीय सुमित चौधरी नामक जिम मालिक की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में चंद सेकंड में एक शख्स सुमित को 18 बार चाकू मारता दिख रहा है। पुलिस को हत्या के पीछे पुरानी रंजिश होने का संदेह है व वारदात के बाद फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।