दिल्ली में जूस की दुकान से बरामद हुईं शराब की कई बोतलें, लाइसेंस किया गया सस्पेंड
दिल्ली के शकरपुर इलाके में एमसीडी के अधिकारियों द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान जूस की एक दुकान से शराब की कई बोतलें बरामद हुई हैं। मामले में निगम पार्षद का आरोप है कि दुकान में जूस की आड़ में गैरकानूनी तरीके से शराब बेची जा रही थी। अधिकारियों ने दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।