दिल्ली में जन्माष्टमी पर सुरक्षा ड्यूटी से नदारद मिले कई पुलिसकर्मी, 8 हुए सस्पेंड

दिल्ली में जन्माष्टमी के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने को लेकर कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। आउटर नॉर्थ ज़िले के इस्कॉन मंदिर का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस कमिश्नर ने कई पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी-पोस्ट से गायब पाया। इसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड जबकि कुछ के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए।

Load More