दिल्ली में जल संकट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन
दिल्ली में ओखला में शनिवार को बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जल संकट के खिलाफ जल बोर्ड के फिलिंग पंप पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने उन पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं, कई X यूज़र्स ने पुलिस की कार्रवाई को 'अजीब विडंबना' बताया है।