दिल्ली में जलजमाव के बीच मेट्रो में सफर किया, छोले-भटूरे खाए: इडलवाइस की सीईओ राधिका
इडलवाइस म्यूचुअल फंड की सीईओ राधिका गुप्ता ने दिल्ली में हुए जलजमाव के बीच मेट्रो में सफर किया है। उन्होंने कुछ तस्वीरों के साथ X पर लिखा, "जब दिल्ली में पानी भर जाता है तो आप क्या करते हैं? कार छोड़कर शानदार मेट्रो में चले जाते हैं, दिल्ली के बच्चों की तरह छोले-भटूरे और राजमा चावल का लुत्फ उठाते हैं।"