दिल्ली में झाड़-फूंक के बहाने कब्रिस्तान ले जाकर अधेड़ ने 12 साल की लड़की से किया रेप
दिल्ली के कंझावला में एक 12-वर्षीय लड़की से रेप करने के आरोप में 52-वर्षीय अधेड़ को गिरफ्तार किया गया है। लड़की ने बताया कि बीमार पिता के लिए झाड़-फूंक करने के बहाने आरोपी उसे कब्रिस्तान ले गया था। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने लड़की को ₹51 देते हुए कहा था कि किसी को बताने पर उसके पिता की मौत हो जाएगी।