दिल्ली में टूटा 75 साल का रिकॉर्ड, दर्ज हुआ अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन
दिल्ली में 1951 के बाद अक्टूबर महीने का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया है यानी 75 साल बाद अक्टूबर महीने में अधिकतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। सफदरजंग मौसम केंद्र पर आज (30 अक्टूबर, 2026) को अधिकतम तापमान 20.7°C दर्ज किया गया। 1951 के बाद 25 अक्टूबर, 1975 को सबसे कम अधिकतम तापमान 21.5°C दर्ज किया गया था।