दिल्ली में टेम्पो का शीशा तोड़ने पर मानसिक रूप से कमज़ोर शख्स की पीट-पीटकर की गई हत्या
दिल्ली के रोहिणी में सोमवार रात घर के पास खड़े पड़ोसी के टेम्पो का शीशा तोड़ने पर मानसिक रूप से कमजोर एक शख्स की कुछ लोगों ने लोहे की रोड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में 5 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। बकौल पुलिस, अन्य आरोपियों की पहचान जारी है।