दिल्ली में प्रदर्शन के कारण ट्रेनें कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस?
10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन के चलते रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचने वाली सुबह 4-बजे से दोपहर 2-बजे तक की सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की हैं। IRCTC से बुक ई-टिकट का रिफंड अपने आप उसी भुगतान माध्यम में मिलेगा। वहीं, काउंटर टिकट के लिए निर्धारित प्रस्थान समय के 72-घंटे के भीतर टिकट जमा करना होगा।