दिल्ली में डेंगू के मामले 162 पहुंचने के बीच MCD ने शुरू किया फॉगिंग अभियान
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मॉनसून से पहले वेक्टर-जनित बीमारियों का प्रसार रोकने के लिए फॉगिंग अभियान शुरू किया है। एमसीडी ने फॉगिंग मशीनों, बैनरों व पैम्फलेट्स वाले लगभग 100 ऑटो-रिक्शा को हरी झंडी दिखाई जो सभी 250 नगरपालिका वॉर्डों में जाएंगे। दिल्ली में इस साल अबतक डेंगू के 162, मलेरिया के 42 और चिकनगुनिया के 9 केस मिले हैं।