एलएनजेपी अस्पताल के अधिकारियों ने रविवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पिछले सप्ताह अस्पताल में डेंगू से 54-वर्षीय शख्स की मौत हो गई जो दिल्ली में इस वर्ष डेंगू से पहली मौत है। शख्स 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुआ था। एमसीडी के मुताबिक, इस वर्ष दिल्ली में अब तक डेंगू के 650 से अधिक मामले सामने आए हैं।