दिल्ली में डीटीसी बस में चाकू दिखाकर कंडक्टर से की गई लूटपाट; 2 लोग हुए गिरफ्तार
बदरपुर (दिल्ली) इलाके में डीटीसी बस में कंडक्टर से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार शाम मथुरा रोड पर हुई जिसमें आरोपियों ने कंडक्टर पिंटू यादव से ₹455 लूट लिए। दोनों को तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा गया और लूट की राशि भी बरामद की गई।