दिल्ली में त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई, कई बेकरी और दुकानों को भेजा सुधार नोटिस

दिल्ली में दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने 7 बेकरी और खुदरा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया है। इस दौरान कुकीज़, बिस्कुट, पनीर, क्रीम समेत खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लिए गए। वहीं, पटपड़गंज स्थित हनी एंड डो और मायापुरी की सतगुरु एजेंसीज़ के खिलाफ स्वच्छता संबंधी कमियों के चलते सुधार नोटिस जारी करने की सिफारिश की गई।

Load More