दिल्ली में त्योहारी सीज़न में वाहनों की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड
दिल्ली में त्योहारी सीज़न में वाहनों की बिक्री ने रिकॉर्ड बनाया है और दिवाली से पहले दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग में 86,000 से अधिक नए वाहन पंजीकृत हुए हैं। इससे सरकार को मोटर वाहन कर के रूप में ₹366 करोड़ का राजस्व मिला है। इससे पहले नवंबर 2023 में त्योहारी महीने में 80,854 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ था।