दिल्ली में तय समय में ट्रैफिक चालान भरना होगा अनिवार्य, 1 वर्ष में 5 उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
दिल्ली सरकार ट्रैफिक चालानों के निपटारे के लिए एक नई समयबद्ध प्रक्रिया लागू करेगी। चालान जारी होने के बाद 45 दिनों में भुगतान या फिर पोर्टल पर सबूतों के साथ आपत्ति दर्ज करानी होगी। 1 साल में 5 या अधिक उल्लंघन करने वालों को गंभीर श्रेणी में रखकर उनका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या अयोग्य किया जा सकता है।