दिल्ली में थाने की दीवार फांदकर भाग रहे आरोपी के गिरने से सिर पर लगी चोट, हुई मौत
दिल्ली में मायापुरी थाने की दीवार फांदकर भाग रहे एक आरोपी की गिरने से सिर पर चोट लग गई जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को उसके माता-पिता व रिश्तेदारों पर चाकू से हमला करने के मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। बकौल पुलिस, मामले की जांच की जा रही है।