दिल्ली में दुकान पर आए 3 लड़कों ने की कई राउंड फायरिंग, ₹5 करोड़ की मांगी रंगदारी
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि सोमवार को नांगलोई थाना इलाके में एक दुकान पर आए 3 लड़कों ने हवा में कई राउंड फायरिंग की और भाग गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। बकौल रिपोर्ट्स, बदमाशों ने दुकान में पर्ची छोड़ी है जिसमें ₹5 करोड़ की रंगदारी की मांग की गई है।