दिल्ली में दिनदहाड़े युवक ने घर के बाहर बैठे बुज़ुर्ग से लूटी चेन, वीडियो आया सामने
दिल्ली के पहलादपुर में एक युवक ने अपने घर के बाहर बैठे बुज़ुर्ग से दिनदहाड़े सोने की चेन लूट ली। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुर्सी पर बैठकर फोन चला रहे बुज़ुर्ग के पास आकर युवक कुछ पूछता है और अचानक उनकी चेन खींच लेता है जिससे वह कुर्सी से नीचे बुरी तरह गिर पड़ते हैं।