दिल्ली में दिनदहाड़े हुई ₹2.30 करोड़ की लूट

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में दिनदहाड़े ₹2.30 करोड़ की लूट का मामला सामने आया है। हथियारबंद बदमाशों ने एक ऑफिस में घुसकर गनपॉइंट पर वारदात को अंजाम दिया और बैग में पैसे भरकर भाग गए। इसके बाद पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहले से खड़ी कार में बैठकर निकल गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Load More