दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की फर्ज़ी टिकटें बेचने वाला युवक हुआ गिरफ्तार
दिल्ली में होने वाले सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की 69 फर्ज़ी टिकटें बेचकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से ₹1.35 लाख का एक आईफोन और ₹50,000 की एक एप्पल वॉच बरामद की गई जो ठगी के रुपए से खरीदे गए थे।