दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट वेन्यू के बाहर कई किलोमीटर लंबी कतारों में दिखे फैन्स
दिल्ली में शनिवार को जेएलएन स्टेडियम में सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले स्टेडियम के बाहर सैकड़ों फैन्स प्रवेश के लिए लंबी कतारों में दिखे। वेन्यू के बाहर कई किलोमीटर तक कतारें दिखीं। यह कॉन्सर्ट दिलजीत के दिल-लुमिनाटी टूर का हिस्सा है और वह इसके बाद हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी में परफॉर्म करेंगे।